फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : भीड़ ज्यादा हुई तो कानपुर से जाने वाली बसें चलेंगी झांसी से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रयागराज में महाकुंभ का अमृत स्नान तीन फरवरी को भी है। इसके चलते, झांसी से हजारों तीर्थयात्री महाकुंभ में स्नान के लिए जाएंगे। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेन चलवाई हैं। वहीं, रविवार की सुबह से रोडवेज बसें चलेंगी।

महाकुंभ में स्नान के लिए झांसी से अधिकांश तीर्थयात्री ट्रेनों से रवाना हो रहे हैं। रोडवेज बसों से भी काफी तीर्थ यात्री स्नान के लिए जा रहे हैं। 29 जनवरी को अमृत स्नान करने के लिए झांसी से हजारों तीर्थ यात्री ट्रेन व बसों से रवाना हुए। बस स्टैंड पर सुबह से सवारियों की भीड़ उमड़ी। इसकी वजह से कानपुर से प्रयागराज जाने वाली बसों को झांसी बस स्टैंड से संचालित करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने रविवार की सुबह से प्रयागराज के लिए बसें चलवाने की योजना बनाई है। स्टैंड से बसों का सुचारु संचालन कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया तीन फरवरी के शाही स्नान के चलते भीड़ ज्यादा होने पर कानपुर से प्रयागराज जाने वाली बसों का संचालन झांसी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें