अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिपिन बिहारी महाविद्यालय में शनिवार को बुंंदेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विज्ञान महाकुंभ महोत्सव शुरू हुआ। वक्ताओं ने कहा इस तरह के आयोजन से वैज्ञानिक चेतना जागृत होती है। ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राएं वैज्ञानिक लेखन, निबंध लेखन, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करें।
विज्ञान महाकुंभ का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा ने किया। उन्होंने कहा इस तरह के वैज्ञानिक आयोजन से लोगों में वैज्ञानिक चेतना जागृत होती है। संयोजक डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा भौतिक विज्ञान, लाइफ साइंस व भू-विज्ञान को विज्ञान की त्रिवेणी कहा जाता है। आयोजन सचिव डॉ. अनुपम व्यास ने बताया महाकुंभ में वैज्ञानिक लेखन, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता, साइंस व इंजीनियरिंग के मॉडलों की प्रदर्शनी, रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता आदि होंगी। संचालन सह संयोजक डॉ. विजय यादव ने किया। आभार सह संयोजक डॉ. बृजेश दीक्षित ने जताया।
इस दौरान राजकीय महाविद्यालय ललितपुर के डाॅ. रीतेश खरे, डाॅ. बारिश द्विवेदी, डाॅ. इच्छा ओमर, डाॅ. पुष्पेंद्र कटियार, डाॅ. गौरी खानवलकर, प्रो. मुकेश श्रीवास्तव, प्रो. किशोर कुमार श्रीवास्तव, प्रो. सुरभि यादव, प्रो. हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।