संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महाकुंभ के आखिरी दिन यात्रियों की संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए प्रयागराज तक लाने व ले जाने के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से विशेष मेला गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
इनमें 01809 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुबह 4.00 बजे रवाना होगी और 14.45 पर प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। इसी प्रकार से 01811 ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 10.10 से प्रस्थान करेगी और 22.50 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी। वहीं, 01803 रिंग रेल स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से दोपहर 12.00 बजे रवाना होगी और कानपुर रूट से होते हुए प्रयागराज होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी सुबह 9.00 बजे आएगी। इसी प्रकार से 01804 रिंग रेल स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 20.10 बजे रवाना होकर कानपुर रूट से होते हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 16.30 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन क्रमांक 11801 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 7:40 बजे रवाना होकर फतेहपुर 21:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन क्रमांक 01805 (आरक्षित) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से सुबह 9:00 चलेगी और प्रयागराज 16:55 पर पहुंचेगी। इसी प्रकार से ग्वालियर जं. से प्रयागराज छिवकी/ सूबेदारगंज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाें में 01815 ग्वालियर से 13.00 बजे चलेगी और प्रयागराज छिवकी 01.30 बजे पहुंचेगी। वहीं, बीना जं. से प्रयागराज छिवकी/ सूबेदारगंज की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ियाें में 01817 बीना 11.00 बजे चलेगी और प्रयागराज छिवकी 2.50 पर पहुंचेगी। बांदा से सतना, मैहर, कटनी की ओर जाने वाली मेला स्पेशल रेल गाड़ी 01813 बांदा से 19.10 बजे चलेगी कटनी 5.15 बजे पहुंचेगी। गोविंदपुरी से प्रयागराज की ओर जाने वाली 04109 रिंग रेल स्पेशल गोविंदपुरी 15.45 बजे चलेगी गोविंदपुरी 7.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार से 04110 रिंग रेल स्पेशल गोविंदपुरी से 7.30 चलेगी और गोविंदपुरी 21.30 बजे पहुंचेगी।