फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : बसें हुईं रवाना, कम निकले तीर्थ यात्री

Mon, 13 Jan 2025 01:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को मकर संक्रांति की वजह से आज तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। रविवार को प्रयागराज जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या कम निकली। इस वजह से औसतन 30 तीर्थ यात्रियों को लेकर बसें रवाना हुईं। वहीं, मंगलवार को मकर संक्रांति होने की वजह से सोमवार को तीर्थ यात्रियों की संख्या अधिक होने की उम्मीद है।
परिवहन विभाग के निर्देशानुसार झांसी और उरई डिपो की उन्नाव और कौशांबी के लिए शनिवार को 110 बसें रवाना कर दी गईं। रविवार को महाकुंभ के लिए झांसी से 17, उरई से 30 और ललितपुर बस स्टैंड से एक बस का संचालन हुआ। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि पहला दिन होने की वजह से बसों में उम्मीद से काफी कम तीर्थ यात्री रवाना हुए। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्नान का काफी महत्व होता है। इसके चलते सोमवार को काफी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की उम्मीद है। 29 जनवरी और छह फरवरी का भी प्रमुख स्नान है।
विज्ञापन




बसों पर लगा महाकुंभ का छोटा स्टीकर
महाकुंभ में तीर्थ यात्रियों को लेकर जाने वाली बसों के शीशे पर सिर्फ छोटा स्टीकर लगा हुआ है। इसे दूर से पढ़ना मुनासिब नहीं। इस वजह से कई तीर्थ यात्रियों को प्रयागराज जाने वाली बस के बारे में पूछना पड़ा। उच्चाधिकारियों के अनुसार, महाकुंभ की बस अलग से दिखनी चाहिए ताकि तीर्थ यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़े। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों पर बड़े अक्षरों से इसे अंकित कराया जाएगा।
विज्ञापन



तय स्थान पर होगा बसों का संचालन
रविवार को महाकुंभ मेले के लिए बसों का संचालन हुआ मगर कोई स्थान निर्धारित नहीं किया गया। इस वजह से महाकुंभ की बसें भी अन्य रूट की बसों की तरह आगे आने के इंतजार में पीछे खड़ी रहीं। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि सोमवार को महाकुंभ की बसों के संचालन का स्थान तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें