फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया मिट्टी में मिल चुके, बुंदेलखंड विकास की नई राह पर : योगी

Sun, 21 Jun 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया की कमर टूट चुकी है और वे मिट्टी में मिल चुके हैं। रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को दीनदयाल सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारें पॉलिसी पैरालिसिस से ग्रस्त थीं। नीयत ठीक नहीं थी, इसलिए नीतियां नहीं बन पाती थीं और जब नीतियां नहीं होती थीं तो उनके क्रियान्वयन का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया, जबकि भाजपा सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज की दिशा में काम किया।
उन्होंने कहा कि पहले भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और देश तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। सड़क, वायु और रेलवे कनेक्टिविटी में भी तेजी से सुधार हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास का मंत्र दिया। 140 करोड़ भारतीयों के विकास की कार्ययोजना बनी तो गुलामी के ढांचे को बदलने की शुरुआत हुई। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना। यह केवल मंदिर नहीं, बल्कि नए भारत के राष्ट्र मंदिर निर्माण की शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि भारत के विकसित होने के लिए उत्तर प्रदेश का विकसित होना जरूरी है। यूपी के विकास के लिए सभी 75 जिलों का विकास आवश्यक है। झांसी तभी विकसित होगा, जब यहां की ग्राम पंचायतें, नगर निकाय और विधानसभा क्षेत्र आत्मनिर्भर बनेंगे।

बुंदेलखंड की विकास गाथा भी गिनाई
मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में एक्सप्रेसवे बना है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर झांसी से होकर गुजर रहा है। बीडा को देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित किया जा रहा है। ललितपुर में फार्मा पार्क और मेडिकल कॉलेज का सपना अब साकार हो रहा है। झांसी मंडल के तीनों जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें