फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड से माफिया गैंग साफ, कानून का है राज: डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार में बुंदेलखंड को चलाने का ठेका गुंडों के पास था। माफिया गैंग मिनी मुख्यमंत्री बनकर अपना आधिपत्य स्थापित करते थे। आज यहां कानून का राज है। मुख्यमंत्री पर दिए अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी गुंडों, बदमाशों के लिए अनुपयोगी हैं।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक के मैदान में हुई जनसभा में दिनेश शर्मा ने अखिलेश को पूर्व युवा नेता संबोधित करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के शुभारंभ के समय जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा को चरण स्पर्श किया तो सपा नेता ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर गलतबयानी, अशोभनीय टिप्पणी की। कहा कि पीएम अकेले क्यों गए? ऐसा करके उन्होंने गंगा, बहुसंख्यकों की मर्यादा और आस्था का अपमान किया है। ये वही लोग हैं, जो कोर्ट में प्रमाणपत्र देते हैं कि प्रभु श्री राम अस्तित्व नहीं है। ये वही लोग हैं, जो राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में अवैध खनन की गूंज उठा करती थी। यह क्षेत्र पानी के लिए तरसता था। इस समस्या को दूर करने के लिए भाजपा ने हर घर जल योजना शुरू की। डिफेंस कॉरिडोर का अमूल्य उपहार दिया। पहले प्रदेश और बुंदेलखंड में गड्ढों में सड़कें थी, आज यहां एक्सप्रेस वे बन गया है। आज बिजली आना खबर नहीं, बिजली जाना खबर होती है। थोड़ी देर के लिए बिजली चली जाए तो लोग पूछते चली क्यों गई। सपा की सरकार में प्रदेश की बेरोजगारी दर 17 फीसदी थी, जो अब घटकर 4.8 फीसदी रह गई। योगी सरकार ने 4.5 लाख युवाओं को सरकारी, 3.5 लाख को संविदा पर नौकरी दी। आज का प्रदेश बदला हुआ यूपी है। यहां भू-खनन माफियाओं की जरूरत नहीं है। कोरोना काल में भाजपा के कामों गिनाते हुए बोले कि सीएम योगी संक्रमित होने के बावजूद दिन-रात अफसरों के साथ वर्चुअल बैठकें करते रहे। रिपोर्ट निगेटिव आई तो जिलों का दौरा करने लगे। जबकि, विपक्ष के नेता घर में बैठकर ट्विटर-ट्विटर खेल रहे थे और अपने चुनाव क्षेत्र तक में नहीं गए।
विज्ञापन

अब कांवड़ियों पर नहीं फिंकते पत्थर, पश्चिमी यूपी पलायन बंद
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में पश्चिमी यूपी अपराध और अपराधियों से थर्रा उठा था। लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिख दिया था। घर छोड़कर पलायन कर गए थे। योगी सरकार में आज लोगों को रहने और सुरक्षा का अधिकार मिला है। पिछली सरकार में कांवड़ यात्रियों पर पत्थर फेंके जाते थे और शिव भक्तों को थाने में बंद कर दिया जाता था। योगी सरकार में कांवड़ियों पर फूल बरसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें