मध्य प्रदेश राज्य के टीकमगढ़ नगर में पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। इसी के चलते मध्य प्रदेश प्रशासन ने ललिततपुर प्रशासन से एक एमसीएम पानी की मांग की है। इसके लिए टीकमगढ़ कलक्टर ने जिलाधिकारी ललितपुर को पत्र भेजा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भीषण गर्मी में ललितपुर जिले के समीपवर्ती जिला टीकमगढ़ नगर में पानी की सप्लाई करने वाले वरीघाट में पानी कम होने से यहां पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि दो दिन में यहां घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए मध्य प्रदेश प्रशासन ने ललिततपुर प्रशासन से एक एमसीएम पानी की मांग की है।
विज्ञापन
यह पानी जामनी बांध से छोड़े जाने की बात कही गई है। इसके लिए टीकमगढ़ कलक्टर ने जिलाधिकारी ललितपुर को पत्र भेजा है। इतना ही नहीं टीकमगढ नगर पालिका परिषद के सीएमओ, एई, सिंचाई विभाग के एई और एसडीओ ने जिले में आकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी मांग रखी, लेकिन सिंचाई खंड अधिशाषी अभियंता ने जामनी बांध में पानी की कमी का हवाला दिया है।