संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। गंगा पुल के ट्रैक मरम्मत के चलते गत 20 मार्च से बाधित लखनऊ-कानपुर रूट कल 20 अप्रैल से बहाल होगा। पहले दिन झांसी इंटरसिटी, झांसी पैसेंजर, रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर, मेमू सहित छह जोड़ी ट्रेनें चलेंगी। रूट बहाल होने से जहां यात्री पहले की तरह सफर कर राहत महसूस करेंगे, वहीं व्यापार जो चौपट था वह पटरी पर लौटेगा।
गंगाघाट के पुल के अप-ट्रैक पर मरम्मत कार्य पूर्व से ही स्वीकृत था। इस पर कार्य करने के लिए रेलवे ने 20 मार्च से 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लागू किया और कार्य शुरू किया। इस कार्य से रेल यातायात ठप हो गया और आने-जाने वाले ट्रेनें प्रभावित हो गईं। बताया गया कि ट्रैक मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। जो कुछ बचा है, 28 अप्रैल शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। 29 से ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा। यहां 29 अप्रैल से लखनऊ से कानपुर के बीच चलने वाली 64204 मेमू पैसेंजर ट्रेन, 11109-11110 लखनऊ-झांसी इंटसिटी, 51813-51814 लखनऊ-झांसी पैसेंजर, 54153-54154 कानपुर-रायबरेली पैसेंजर, 54325-5326 कानपुर-सीतापुर पैसेंजर, 54335-54336 बालामऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
बॉक्स में -
20 मार्च से इन ट्रेनों का बदला था रूट
19410 साबरमती एक्सप्रेस, 22922 अंत्योदय एक्सप्रेस, 22921 गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस, 02569 न्यू दिल्ली क्लोन स्पेशल, 02564 बरौनी क्लोन स्पेशल, 02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल, 20921 बांद्रा- लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट, 20922 लखनऊ-बांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट, 19670 उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस, 19669 पाटलीपुत्र हमसफर एक्सप्रेस, 12179 आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12571 गोरखपुर सुपरफास्ट, 12595 गोरखपुर एक्सप्रेस, 22539 मऊ सुपरफास्ट, 22411 व 22412 अरुणाचल सुपरफास्ट, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ एक्सप्रेस, 15557 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस, 15705 चंपारण एक्सप्रेस।
बॉक्स में -
ये ट्रेनें हुई थीं रद्द
14123 व 14124 कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
11109 व 11110 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस
51813 व 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर
54101 व 54102 प्रयागराज पैसेंजर
54153 व 54154 रायबरेली पैसेंजर
54325 व 54326 स्पेशल कानपुर-सीतापुर पैसेंजर
54335 व 54336 बालामऊ पैसेंजर
55346 कासगंज पैसेंजर
64203 व 64204 मेमू पैसेंजर