यूपी के झांसी जिले में ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हरे गया। आरोपी युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नैंसी गार्डन में रविवार की रात विवाह समारोह का आयोजन हो रहा था। दुल्हन काजल अहिरवार पास में ही स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी। इसी दरम्यान वहां पहुंचे एक युवक ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गोली मारने के बाद युवक मौके से फरार हरे गया। आनन-फानन दुल्हन को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी युवक दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा है।