फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 100 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में हार गया जिंदगी की जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा थाना इलाके के ग्राम पुनावलीकला में तालाब पार करने की 100 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में किसान की डूबने से मौत हो गई। किसान शराब पार्टी के दौरान हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। घटना शनिवार सुबह की है।



ग्राम पुनावलीकला निवासी किसान उत्तम राजपूत (45) शराब पीने का आदी था। भतीजे अनिल राजपूत ने बताया कि चाचा सुबह गांव के ही अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। इसी बीच उनके दोस्तों ने कहा कि गांव का तालाब तैरकर पार करने पर 100 रुपये दिए जाएंगे। इस पर शराब के नशे में चाचा तालाब में कूद गए। तैरते समय वह तालाब में उगी झाड़ियों में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान चाचा के दोस्त तमाशबीन बने रहे। डूबने के बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। इस पर मौके पर ग्रामीण जुट गए। उन्होंने उत्तम को तालाब से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसमें पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




0000

पिछले साल बेटी ने कर ली थी आत्महत्या



मृतक किसान उत्तम राजपूत की पत्नी इंद्रेश पिछले दो साल से मायके में रह रही है। उसके साथ बेटा राहुल और बेटी कल्ली रहती है। एक बेटी नेहा किसान के साथ रहती है। वहीं, मृतक की एक बेटी सोनम की शादी शंकरगढ़ में हुई थी। ससुरालियों से हुए विवाद के बीच पिछले साल अगस्त में उसने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें