फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में लाखों की चपत, नगर निगम में कचरा फेंकेंगे कारोबारी

Sun, 31 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल ने तेज बरसात से जलभराव के कारण बड़ा बाजार में व्यापारियों को हुए 50 लाख रुपए के नुकसान पर चिंता व्यक्त की। चेतावनी दी गई कि यदि नगर निगम सफाई नहीं कराता है तो चार अगस्त को दुकानदार बाजार बंद कर स्वयं सफाई करेंगे और कचरा नगर निगम में जमा कराने जाएंगे। 
विज्ञापन


बताया गया कि सुभाषगंज की दुकानों में बरसात का पानी भर जाने के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया था तथा रोस्टर के अनुसार सफाई कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन, सफाई नहीं कराई गई। इसके बाद उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने सफाई कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी अभी तक सफाई नहीं कराई गई है।

अगर सफाई नहीं कराई गई तो बाजार में बदबू फैलने की आशंका है, क्योंकि दुकानों में पानी भर जाने के कारण शक्कर, पोहा, चना, मखाना, साबूदाना, बादाम, मसाले, लाल मिर्च, धनिया समेत बहुत सा सामान खराब हो गया है। अनुमान है कि पचास लाख रुपए का नुकसान हुआ है। रोष व्यक्त किया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नगर निगम के सफाई कर्मी मौके पर सफाई करने नहीं पहुंचे। तय किया गया कि चार अगस्त को व्यापारी स्वयं सफाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, प्रमोद किल्पन, लालता वर्मा, ए के सोनी, सूर्यप्रकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें