फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत है भगवान शिव की चतुर्मुखी मूर्ति

विज्ञापन
फूटा चौपड़ा के पंचमुखी महादेव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। फूटा चौपड़ा मंदिर में भगवान शिव की चतुर्मुखी मूर्ति बहुत अद्भुत है। मूर्ति को निहारने पर यह बरबस ही श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच लेती है। सत्रहवीं शताब्दी में बने इस मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मान्यता है कि जो सच्चे मन से यहां आकर भगवान की प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती हैं।
विज्ञापन

भगवान शिव के कई स्वरूपों का वर्णन शिव पुराण में किया गया है। 17 वीं शताब्दी में गोसाईंयों ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। चारों दिशाओं पर नजर रखने के लिए भगवान शिव का चतुर्मुखी स्वरूप बनाया गया है। मंदिर में भगवान शिव के साथ मां पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की मूर्तियां हैं। ब्रह्मा, विष्णु और महेश आसमान से पुष्पवर्षा करते हुए बनाए गए हैं। यहां पर गोसाईं मठ के साधुओं ने लंबे समय तक भगवान की साधना की है, इसलिए इसे समाधि मंदिर भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर यहां श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ होती है। हर कोई भगवान शिव की अद्भुत मूर्ति के दर्शन करने को लालायित रहता है।
पुराणों में है शिव बरात का वर्णन
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की बारात का वर्णन शिव पुराण, देवी भागवत, श्रीरामचरित मानस और श्रीमद्भागवत पुराण में मिलता है। यही कारण है कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें