फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कै शियर से 75 हजार लूटने वाला दबोचा

Mon, 15 Jun 2015 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचतंत्र पार्क के पास कैशियर से 75 हजार की लूट समेत करीब आधा दर्जन वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया। सीपरी बाजार पुलिस ने रविवार को लूट में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लूट के रुपये समेत पल्सर, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं उसका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन




सीपरी बाजार थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर वह गांव लकारा में इनामी बदमाश सरदार सिंह गुर्जर की तलाश में जुटे थे। तभी मुखबिर से पता चला कि शिवानी तिराहा पर शातिर लुटेरा बलवीर उर्फ बल्ली वाल्मीकि पुत्र गुल्लू निवासी रमगढ़ा थाना करेरा शिवपुरी हाल निवासी गांव पिपरौआ थाना सरसई दतिया बिना नंबर की पल्सर लेकर साथी के साथ खड़ा है। वह लूट की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।


इस पर उन्होंने घेराबंदी कर बलवीर उर्फ बल्ली को दबोच लिया, जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग निकला। तलाशी में उसके पास से तमंचा मय कारतूस व लूट के 38200 रुपये बरामद हुए। उसने बताया कि पल्सर से वह सीपरी बाजार, नवाबाद, सदर बाजार, बबीना व दतिया में करीब एक दर्जन लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने बताया कि 11 जून को पंचतंत्र पार्क के पास पीडब्ल्यूडी कैशियर जमुना प्रसाद से 75 हजार की लूट अपने साथी के साथ की थी। बंटवारे में उसके हिस्से में 40 हजार रुपये आए थे जबकि साथी को 35 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन




 उसने बताया कि 15 र्मई को राधा स्वामी सत्संग भवन करारी के पास महेंद्र सिंह यादव से उसने 4350 रुपये व सोने की अंगूठी लूटी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे के साथी के बारे में जानकारी हाथ लग गई है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लुटेरे को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष, एसआई राजेंद्र सिंह यादव, दीपक कुमार, पुत्तन लाल, कांस्टेबल यतेंद्र, आदिल, इद्रभान व जगदीश प्रसाद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें