महिला ने फोन किया कि उसके पति शाम को घर से निकल जाते हैं, लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे
एक महिला ने पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके सूचना दी कि उसके पति यूं तो सारा दिन घर में रहते हैं, लेकिन शाम को सात बजे कोई न कोई बहाना बनाकर निकल जाते हैं। वह लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, लिहाजा पुलिस उन्हें समझाए।
आखिर कहां से आ रही है शराब, रोज पार्टी करता है देवर
एक महिला ने फोन करके कंट्रोल रूम को सूचना दी कि जब लॉकडाउन में दुकानें बंद हैं तो शराब कहां से आ रही है। उसका देवर हर रोज शराब पार्टी कर रहा है। शराब पीने के बाद घर में लोगों से विवाद करता है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। लेकिन बाद में परिवार के लोग ही उसे थाने से छुड़ा लाए।
चुपके से हो रही पान मसाला व सिगरेट की बिक्री
सिविल लाइंस कॉलोनी से फोन किया गया कि एक युवक शाम को उनकी कॉलोनी में बाइक से आता है और पान मसाला व सिगरेट की बिक्री करता है। वह एक कोने में खड़ा हो जाता है और वहां शौकीन लोग चुपके से जाकर उससे खरीद लाते हैं और पार्क के पास एक खंडहरनुमा मकान में खड़े होकर सिगरेट पीते हैं।