फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को पीटा, दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना इलाके के बघौरा गांव में बिल न जमा करने पर कनेक्शन काटने से गुस्साए दो लोगों ने लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ग्राम बघौरा में शनिवार को बिजली विभाग का एकमुश्त समाधान शिविर लगा हुआ था। इसी दौरान विभाग द्वारा बकायेदारों के विद्युत संयोजन काटे जा रहे थे। इसी बीच लाइनमैन संतोष कुशवाहा ने अतर सिंह राजपूत उर्फ हल्के व सुरेंद्र का विद्युत संयोजन भी काट दिया। इससे गुस्साए अतर सिंह व सुरेंद्र ने गाली गलौज करते हुए संतोष के साथ मारपीट कर दी। घर के भीतर ले जाकर उसे पीटा। घटना से शिविर बाधित हो गया। इसकी सूचना बिजली विभाग के अवर अभियंता मो. मुजफ्फर सिद्दीकी ने बबीना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें