फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाइटेंशन लाइन पर गिरी बिजली, 40 हजार घरों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपरी बाजार और नंदनपुरा उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों की चार घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन

बिजली टीम ने की जांच, चार इंसुलेटर फटा मिला, सुधार के बाद सुचारू हुई आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हाइटेंशन लाइन पर शुक्रवार की दोपहर बिजली गिरने से चार इंसुलेटर फट गए। इसके चलते, सीपरी बाजार और नंदनपुरा उपकेंद्र से जुड़े 40 हजार घरों की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर चार घंटे तक उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। टीम ने पेट्रोलिंग कर चार अलग-अलग जगह पर खराब मिले इंसुलेटर को सुधारा। इसके बाद ही आपूर्ति सुचारू की जा सकी। तीन दिन पहले समथर उपकेेंद्र की 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी।
शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे शहर में तेज बारिश शुरू हुई और थोड़ी देर बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली ने कहर बरपाया। हंसारी से सीपरी बाजार उपकेंद्र के लिए आई 33 केवी लाइन पर बीच में बिजली गिरी। इससे हाईटेंशन लाइन में खराबी के साथ बिजली खंभों में लगे इंसुलेटर फट गए। बिजली गिरने से सीपरी बाजार क्षेत्र के फीडर रायगंज, खालसा, जर्मनी, लहरगिर्द, आईटीआई, सिद्धेश्वर नगर फीडरों के करीब 25 हजार घरों की बत्ती गुल हो गई। उप खंड अधिकारी मोहम्मद मेहताब व अवर अभियंता राजकुमार ने अपनी टीम के साथ पड़ताल की। यहां की बिजली आपूर्ति 7:30 बजे सुचारू हो गई। इसी के साथ ही नंदनपुरा उपकेंद्र की लाइन जो हंसारी से आई है, उस पर भी नगरा-नंदनपुरा के बीच विवेकानंद स्कूल के पास बिजली गिरी। इससे तीन इंसुलेटर खराब हो गए और उपकेंद्र से जुड़े करीब 14 हजार घरों की बिजली ठप हो गई। एसडीओ नंदनपुरा नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में जांच की गई। करीब 7 बजे यहां की बिजली सुचारू हो सकी।
विज्ञापन


बॉक्स में -
मुन्नालाल पावर हाउस पर केबल बॉक्स फटा, तीन घंटे ठप रही 20 हजार घरों की बिजली
शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मुन्नालाल पावर हाउस पर केबल बॉक्स फट गया। इससे विभिन्न फीडरों पर 20 हजारों घरों की बिजली ठप हो गई। उप खंड अधिकारी मीनू कुमार के नेतृत्व में यहां सुधार कार्य शुरू हुआ। केबल बॉक्स में आई खराबी को ठीक किया गया। इस कार्य में करीब तीन घंटे का समय लगा। करीब 3 बजे यहां सुधार कार्य पूर्ण हो सका, इसके बाद क्षेत्र की बिजली सुचारू हुई।

गल्ला मंडी उपकेंद्र की लाइन पर भी गिरी बिजली, दूसरी लाइन से जोड़कर शुरू हुई आपूर्ति
बारिश के साथ बिजली गिरने से गल्ला मंडी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन चार इंसुलेटर खराब हो गए। हालांकि, यहां लाइन में खराबी होने से उपभोक्ताओं की बिजली गुल नहीं हुई। लाइन में खराबी आते ही दूसरी लाइन चालू कर उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी गई।

बॉक्स में -
जंपर उड़ने और ट्रांसफार्मर में भी आई खराबी
उनाव गेट उपकेंद्र से जुड़े फीडर पर जंपर उड़ने से आपूर्ति तीन घंटे के लिए गुल हो गई। यहां से जुड़े उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दिक्कतें हुई। इसके साथ ही एक दूसरे स्थान पर ट्रांसफार्मर में खराबी आने से फेस में खराबी आई। इससे कई घरों की बिजली गायब रही।
विज्ञापन


वर्जन -
नंदनपुरा, सीपरी बाजार और गल्ला मंडी की 33 केवी लाइन पर दोपहर बिजली गिर गई। इंसुलेटर खराब होने से संबंधित क्षेत्र की बिजली गुल रही। सुधार कार्य कर आपूर्ति शाम तक ठीक करा ली गई। - रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें