झांसी। जिला अस्पताल में मंगलवार को पांच लोग सर्दी, खांसी व जुकाम की शिकायत पर पहुंचे। उनकी स्क्रीनिंग की गई। कोरोना वायरस का कोई लक्षण न मिलने पर दवा देकर उन्हें जाने दिया गया।
सैयर गेट निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना के लक्षण का अंदेशा होने पर तुरंत ही जिला अस्पताल में पहुंचा व मौजूद चिकित्सक को कोरोना के लक्षणों की जानकारी दी। जिस पर अस्पताल के चिकित्सकों कर्मचारियों में हड़कंप मंच गया। मरीज को तुरंत ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर मरीज की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली। मरीज को तुरंत ही सर्दी, जुकाम व बुखार की दवा दी गई। इसके अलावा चार अन्य मरीजों की भी स्क्रीनिंग की गई। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रिमत होने का भय था।