फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से कम बिजली बिल वसूली करने पर अफसरों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
बिजली बिल वसूली के लिए अफसरों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
लक्ष्य से कम बिजली बिल वसूली करने पर अफसरों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग के अफसरों पर बिल के बकाएदारों से वसूली करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है। इस कारण अफसर चकरघिन्नी बने हुए हैं। तय लक्ष्य से अगर अफसरों ने कम वसूली की तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। जनपद में उपभोक्ताओं पर कुल चार लाख चौरासी करोड़ रुपये की बकाएदारी है।
मार्च के नजदीक आते ही बिजली के बकाएदारों से वसूली का अभियान तेज कर दिया गया है। बिजली विभाग के अफसर वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए अधीनस्थ अफसरों के साथ घर- घर जाकर पैसा वसूल कर रहे हैं। लेकिन, दिक्कत यह आ रही है कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश उपभोक्ता किसान हैं और इन दिनों खेती के काम में व्यस्त हैं। उनके पास अभी पैसा नहीं है। इस कारण अफसरों की टीम जब वसूली करने के लिए जाती है तो किसान या तो टीम से रूबरू नहीं होते हैं, यदि होते भी है तो पैसा न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। 72 हजार कनेक्शनधारकों पर एक लाख रुपये से ऊपर का बकाया है। कुल मिलाकर चार लाख चौरासी करोड़ रुपये की बकाएदारी चल रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी ने समीक्षा की थी, तो पाया था कि मऊरानीपुर तहसील बकायादारी वसूलने में काफी पीछे है। इस पर उन्होंने मऊरानीपुर से अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी अफसर के क्षेत्र में बकाया वसूली लक्ष्य से कम होती है तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। मऊरानीपुर को दो हजार तीन सौ करोड़ की डिमांड पूरी करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
वसूली करने वालों को गाड़ी और गार्ड दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। तहसीलदार भी सहयोग कर रहे हैं। वसूली की कार्रवाई तेज हो गई है। जरूरत पड़ने पर आरसी भी काटी जा रही हैं।
- मनोज कुमार राय, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण/ नोडल अधिकारी बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें