झांसी। एनसीआर-दिल्ली व लखनऊ क्षेत्र में धीरे-धीरे बढ़ रहे कोहरे का असर झांसी आने वाली ट्रेनों पर पड़ने लगा है। मंगलवार को शताब्दी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची, इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पिछले साल कोहरे की दस्तक झांसी क्षेत्र में पंद्रह दिसंबर से ही शुरू हो गई थी, परंतु इस बार कोहरे का असर अब तक झांसी क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहा है। मगर एनसीआर-दिल्ली व लखनऊ क्षेत्र में कोहरे की शुरूआत होने से इन रूटों से आने वाली ट्रेनों का देरी से पहुंच रही हैं।
मंगलवार को नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा दस मिनट देरी से झांसी आई।
इसी तरह गाड़ी संख्या 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस, 12652 अप तमिलनाडु संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12521 अप राप्ती सागर एक्सप्रेस, 12808 अप समता एक्सप्रेस, 12144 अप सुलतानपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस, 12138 अप पंजाब मेल, 12280 अप ताज एक्सप्रेस, 12541 अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 22686 अप चंडीगढ़ यशवंतपुर एक्सप्रेस, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस, 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे तक की देरी से झांसी आईं।
ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों का इंतजार में बुरा हाल रहा। वेटिंग हॉल यात्रियों से भरे रहे।