फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे बदरा

Wed, 22 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार सुबह तड़के प्री मानसून की पहली झमाझम बारिश हुई, इससे शहर तरबतर हो गया।  तापमान में काफी गिरावट आ गई। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। सूरज ढलने के बाद लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन


जैसा कि पूर्वानुमान था, ठीक वैसे ही हुआ। सुबह करीब साढ़े चार बजे से बिजली की तेज कड़कड़ाहट के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।  सुबह सात बजे तक बारिश लगातार होती रही। करीब ढाई घंटे तक बारिश होने से तापमान अचानक से काफी गिर गया। प्री मानसून की यह पहली अच्छी मौसम का यह बदला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। बारिश रुकने के बाद बादल छाए रहे।

दोपहर 12 बजे के बाद बादल छटे और हल्की धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को जो सुबह राहत मिली थी, वह बेअसर साबित हुई। शाम होते-होते फिर बादल घिरे और रात को कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार-पांच दिन और प्री मानसून बारिश हो सकती है। घने बादल भी छाए रह सकते हैं। 

कई इलाकों में हुआ जलभराव
नरिया बाजार, पठौरिया तिराहा, बास वाली गली, गंधीधर टपरा, सीपरी बाजार में छोटी माता मंदिर के पास, नंदनपुरा की पुलिया से दीनदयाल नगर जाने वाले मार्ग पर, ताज कंपाउंड, खुशीपुरा मस्जिद के पास, मेंहदीबाग, शिवाजी नगर, वीरांगना नगर के कुछ इलाकों में जलभराव भी हो गया। इससे मार्ग बाधित हो गया। बारिश का पानी निकलने के बाद लोग रास्ते से निकल सके।
विज्ञापन


----
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें