फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को लैपटॉप वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजस्व के मोटे-मोटे अभिलेखों में नजर गढ़ाकर काम करते नजर आने वाले लेखपाल अब लैपटॉप के कीबोर्ड पर अंगुलियां नचाते नजर आएंगे। मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में लेखपालों को शासन की ओर से लैपटॉप दिए गए, जिसके जरिये अब वे विभिन्न योजनाओं के आने वाले ऑनलाइन आवेदनों पर कहीं भी बैठकर रिपोर्ट लगा सकेंगे। इससे आम जनमानस को भी सहूलियत होगी। उन्हें अपने कामों के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील में आयोजित कार्यक्रम में जिले की सभी तहसीलों के 279 लेखपालों को लैपटॉप दिए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मऊरानीपुर विधायक बिहारी लाल आर्या ने कहा कि आप सभी के ऊपर अनेकों जिम्मेदारियां हैं, इनका निष्ठा से निर्वहन किया जाए। यदि आप तकनीकी का इस्तेमाल नही करेंगे, तो पीछे रह जाएंगे। इसी सोच के साथ आप सभी को लैपटाप दिया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि विभिन्न प्रकार की पेंशन व प्रमाण पत्रों के निर्गत करने पर आपकी रिपोर्ट अतिमहत्वपूर्ण है। ऐसी स्थिति में आप रिपोर्टों को लंबित न रखें, तत्काल रिपोर्ट लगाकर आवेदन का निस्तारण करें। इसी प्रकार विरासतन के प्रकरणों में अधिक विलंब होता है, लेकिन अब लैपटाप के कारण कम समय में कार्य पूरा हो सकेगा।
उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र राम ने कहा कि लैपटाप से कार्य में सहजता आयेगी। इससे पूर्व लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराये गये थे। जिनके माध्यम से लेखपाल मिड-डे मील योजना व क्रॉप कटिंग प्रयोगों की जांच करते हैं। उन्होंने बताया कि आज तकनीकी का युग है और तकनीकी बिना कोई भी कार्य करने में समय लगता है, जो अब नहीं लगेगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मो. आसिफ खान, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शक्ति अग्रवाल, ईडीएम आकाश रंजन, लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश निरंजन सहित अन्य अधिकारी व लेखपाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल संघ के संरक्षक संतोष सिंह गौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें