फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधितः रानी महल के पास से हटाए आड़े तिरछे वाहन

विज्ञापन
अतिक्रम हटने से साफ दिखाई देने लगा महारानी महल। अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी। रानी महल पर आने वाले पर्यटकों को अब वाहन खड़ा करने में परेशानी नहीं होगी। मंगलवार को नगर निगम ने रानी महल के पास आडे़ तिरछे वाहन खडे़ करने पर रोक लगा दी और वहां से वाहन हटवाए गए।
विज्ञापन

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का कभी आवास रहा रानी महल को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं लेकिन इनके समक्ष एक बड़ी परेशानी वाहन खड़ा करने की रहती है। महल के सामने बनी नगर निगम की पार्किंग में जहां स्थानीय व्यापारियों के वाहन खडे़ रहते हैं तो साथ ही महल के मुख्य मार्ग पर भी चार पहिया व तीन पहिया वाहनों का कब्जा रहता है। महल के सामने वाहन खड़ा करने पर सैलानियों से मनमाने रुपये अनाधिकृत पार्किंग वाले वसूलते हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा कई बार सूचना नगर निगम को भी दी जाती रही, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। 10 जून के अंक में अमर उजाला ने सैलानियों को वाहन खडे़ करने में हो रही दिक्कत शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस समस्या को उठाया। मंगलवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाते हुए अवैध पार्किंग को हटाया। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम ने बताया कि महल के पास अब आड़े तिरछे वाहन खडे़ नहीं किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें