फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फेसबुक पर लिंक के सहारे दंपती के खाते से उड़ाए लाखों

Sat, 03 Oct 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फेसबुक के माध्यम से मिले लिंक से मोबाइल में एप डाउनलोड करना एक दंपती को भारी पड़ गया। दंपती का कहना है कि एप डाउनलोड होने के बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 1,39,984 रुपये की निकाल ली गई। उन्होंने प्रेमनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हंसारी के न्यू राय कंपाउंड निवासी वीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर को उसे फेसबुक के माध्यम से एक लिंक मिला। लिंक के जरिये उन्होंने मोबाइल फोन में एजीटीवी नाम का एप डाउनलोड कर लिया। ऐप ठीक तरह से काम नहीं कर रहा था। उसे मोबाइल से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह अनइंस्टॉल नहीं हो सका। इसके बाद मोबाइल हैंग हो गया। दूसरे दिन स्क्रीन पर गूगल प्ले सर्विसेज के अपडेट से जुड़ा संदेश दिखा। वह मोबाइल फोन को रीस्टार्ट और स्विच ऑफ भी नहीं कर पा रहे थे। 29 सितंबर को एसबीआई मोबाइल एप से बैंक खाता चेक करने पर खाते में करीब 8,000 रुपये ही शेष मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। बैंक खाते का स्टेटमेंट और लेनदेन का विवरण देखने पर कई ऐसे लेनदेन मिले, जिन्हें उसने या उसकी पत्नी ने नहीं किया था। वीरेंद्र के एसबीआई खाते से 39,998 रुपये और पत्नी मंजूला के एसबीआई खाते से 99,986 रुपये निकाले गए। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें