पौधरोपण की खबर में ...... गड़िया गांव में नगर निगम की भूमि पर पिछले साल हुए पौधरोपण के सूख गए पौधे। सं
झांसी। महानगर को हरा-भरा करने के लिए हर साल लाखों पौधों का रोपण किया जाता है। इस साल भी शासन द्वारा 45 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन ऐसे कई स्थान हैं जहां पौधरोपण करने के बाद अफसर उनका संरक्षण करना भूल गए। गरियागांव भी इन्हीं में से एक हैं। यहां पिछले साल 130 एकड़ जमीन पर नगर निगम ने 57500 से अधिक पौधे लगाए गए थे लेकिन आधे पौधे कब सूख गए, अफसरों को इस बात का पता ही नहीं है। इस बार भी नगर निगम को 60 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
महानगर में हर साल लाखों पौधे रोपे जाते हैं। लक्ष्य के तहत गरियागांव स्थित नगर निगम की 130 एकड़ जमीन पर भी 57500 से अधिक पौधे लगाए गए थे, लेकिन अधिकांश पौधे सूख गए हैं। आलम यह है कि 25 एकड़ में फैली जमीन पर पौधे रोपे गए, लेकिन पौधे लगाकर अफसर इनका संरक्षण करना भूल गए। उधर, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि नगर निगम द्वारा जितने भी पौधे लगाए गए थे, वो अब भी सब सही सलामत हैं।