फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली के बाद तालबेहट में दिखे लकड़बग्घे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 25 जनवरी को रक्सा के ग्राम पाली में जंगली जानवरों के हमले में 20 भेड़ों की मौत हो गई थी। जबकि, 17 बुरी तरह से घायल हो गईं थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़बग्घा होने की आशंका जताई थी। विभाग द्वारा पूरे इलाके को ड्रोन कैमरे से सर्च कर पिंजरा लगा दिया गया था, लेकिन अब तक एक भी लकड़बग्घा पकड़ में नही आ सका है। पाली के बाद अब ललितपुर के तालबेहट में लकड़बग्घों का झुंड दिखाई दिया है।
विज्ञापन

जिला वनाधिकारी वीके मिश्रा ने बताया कि ग्राम पाली में पिंजरे को लगाकर वन कर्मियों द्वारा दिन-रात निगरानी की जा रही है। ललितपुर जिले के तालबेहट में भी लकड़बग्घे दिखने की सूचना मिली थी, जिसके चलते तुरंत ही डीएफओ ललितपुर को सूचित किया गया था। ललितपुर टीम द्वारा पूरे इलाके की सघन जांच कर ग्रामीणों से बातचीत की गई थी। बातचीत के आधार पर ही लकड़बग्घों का झुंड होने की पुष्टी हुई थी। वन कर्मियों द्वारा लगातार जंगलों को सर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें