फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: स्टोन क्रेशर पर हुआ ब्लास्ट, काम कर रहे मजदूर की मौत; कुछ दिन पहले दादी का हुआ था निधन

Sat, 27 Jan 2024 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में स्टोन क्रेशर पर काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह क्रेशर पर ब्लास्टिंग कराने का काम करता था।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना थाना क्षेत्र की खैलार ग्राम पंचायत के मोटा गांव निवासी कमल प्रजापति (26) स्टोन क्रेशर पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात को उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे ब्लास्टिंग के लिए डाला गया सेल जब काफी समय तक ब्लास्ट नहीं हुआ तो कमल उसे देखने चले गए। इसी बीच अचानक ब्लास्ट हो गया और पत्थर उनके ऊपर आकर गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार की सुबह मृतक की दादी लच्छो देवी का देहांत हुआ था। दादी के अंतिम संस्कार के बाद कमल काम पर चला गया था। लेकिन दादी की चिता की आग ठंडी होने से पहले ही कमल की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें