फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा इस आदात की वजह से पत्नी से भी होता था विवाद

Tue, 26 Apr 2022 07:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

मृतक के भाई कमलेश का कहना है रवि शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रवि कर्ज से भी परेशान था। आशंका है कि इन्हीं कारणों से परेशान होकर रवि ने आत्महत्या कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में कर्ज से परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान रहता था।

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक ब्रह्मनगर निवासी रवि रायकवार (23) मजदूरी करके जीवन यापन करता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। सोमवार को शराब पीकर वह घर लौटा। तब तक परिवार के दूसरे लोग सो गए थे। मंगलवार सुबह नींद खुलने पर उसकी पत्नी जब पीछे के कमरे में पहुंची तो वहां रवि  को गमछे के सहारे फंदा पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए।

सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके भाई कमलेश का कहना है रवि शराब पीने का आदी था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रवि कर्ज से भी परेशान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें