फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सड़क हादसे में लैब तकनीशियन की मौत, चार माह पहले बसाया था घर, डिवाइडर से सिर टकराने में आईं थीं गंभीर चोटें

Tue, 19 Apr 2022 08:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 

सार

झांसी मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी लैब तकनीशियन रोनित चंद्रा 17 अप्रैल को बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर जाने से रोनित का सिर डिवाइडर से टकरा गया था। हादसे में रोनित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सोमवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक तकनीशियन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में महरानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लैब तकनीशियन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बाइक असंतुलित होकर गिरने से उनका सिर डिवाइडर में टकरा गया था। इससे वह गंभीर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार शाम को उनकी मौत हाे गई। 

विज्ञापन


ऐसे हुआ था हादसा
मेडिकल कॉलेज कैंपस निवासी रोनित चंद्रा (28) पुत्र रमेश चंद्रा मेडिकल कॉलेज में लैब तकनीशियन थे। 17 अप्रैल को वह बाइक से घर जा रहे थे। विश्वविद्यालय चौकी के पास जेडीए कॉम्लेक्स के सामने अचानक एक वृद्ध सड़क पार कर रहे थे। उनके हाथ में थैला था। वृद्ध को टक्कर से बचाने के चक्कर में  थैला रोनित की बाइक के हैंडल में फंस गया। इससे बाइक असंतुलित होकर गई और रोनित का सिर डिवाइडर से टकरा गया। रोनित गंभीर घायल हो गए थे।

4 माह पहले हुई थी शादी
रोनित की शादी 28 नवंबर 2021 को हुई थी। उसका एक भाई और एक बहन है। पिता स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हैं। मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। इधर लैब कर्मचारियों ने भी रोनित की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन

 
प्रधानाचार्य व विभागाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. एनएस सेंगर, उप प्रधानाचार्य डॉ. अंशुल जैन, माइक्रोबायोलोजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने रोनित चंद्रा को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि रोनित चंद्रा ने 2013-15 बैच में इसी चिकित्सा महाविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी की और अगस्त 2019 में यहीं से अपनी स्थायी नियुक्ति के बाद कार्य करना शुरू किया। डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में जिस तरह से रोनित चंद्रा ने काम किया वो हमेशा सभी की लिए प्रेरणादायक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें