शनिवार की सुबह शहर कोतवाली का नजारा एकदम बदला हुआ नजर आया। साफ सुथरा परिसर फूलों से सजा हुआ था। हर चीज अपने स्थान पर व्यवस्थित ढंग से थी। पुलिस कर्मचारी भी अपनी-अपनी सीटों पर मुस्तैद नजर आ रहे थे। कोतवाली का ये बदला हुआ रूप हर किसी को पसंद आया।
सुबह साढ़े दस बजे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर कोतवाली में प्रवेश किया। कमरों से लेकर कार्यालय तक खुशबू से महक रहा था। इस दौरान उन्होंने पूरे कोतवाली परिसर का भ्रमण किया। एसएसपी विनोद कुमार सिंह, कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी व सीपरी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने उन्हें विस्तारपूर्वक जानकारी। आलम ये रहा कि थाने में आकर हिचक महसूस करने वाले लोग भी कोतवाली में सेल्फी लेते नजर आए।
इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समेत अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अविनाश चंद्र, डीआईजी सुभाष सिंह बघेल, एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान सराफा व अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने डीजीपी से मुलाकात कर स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, अतुल किल्पन, सुनील अग्रवाल, संजय पटवारी, प्रदीप गुप्ता, पंकज शुक्ला, संतोष साहू, चौधरी फिरोज, अतुल जैन, दिलीप सिंघल, अंकुर बट्टा, विनोद सब्बरवाल मौजूद रहे।
कोतवाल का सम्मान
शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं दीक्षित बाग सराफा व्यापार मंडल ने कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी का सम्मान किया। कोतवाली को संवारने और त्योहारों पर बेहतर पुलिस व्यवस्था को लेकर सम्मान किया गया। इस मौके पर जीतू सोनी, मुकेश सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र चौबे, संदीप गुप्ता, दिलीप मौजूद रहे।