फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दिल्ली-आगरा और कानपुर-उरई के बीच पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। रविवार को शताब्दी समेत तमाम ट्रेनें देरी से झांसी आईं। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह नई दिल्ली से आगरा और कानपुर ट्रैक पर उरई से भीमसेन के बीच कोहरा रहा। इससे ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। इनमें 02002 नई दिल्ली हबीबगंज निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक घंटा 08 मिनट, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 01016 कुशीनगर एक्सप्रेस तीन घंटा 20 मिनट, 02541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटा 15 मिनट, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली 02138 स्पेशल पंजाब मेल दो घंटा 10 मिनट, निजामुद्दीन से अर्नाकुलम जाने वाली 02618 मंगला एक्सप्रेस 22 मिनट, 05065 गोरखपुर से पनवेल विशेष ट्रेन एक घंटा पांच मिनट, 02122 लखनऊ-मुंबई एसी विशेष ट्रेन 28 मिनट, 01222 हजरज निजामुद्दीन मुंबई गणपति स्पेशल ट्रेन एक घंटा 47 मिनट, 02852 विशाखापट्टनम स्वर्ण जयंती 43 मिनट, 02184 कानपुर-भोपाल एक्सप्रेस चार घंटे, 09166 दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस तीन घंटे, 02533 पुष्पक एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट की देरी से आई। ट्रेनों के देरी से आने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्री सर्दी से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें