फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 65 फीसदी टीकाकरण, हमीरपुर अव्वल, झांसी दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार से देश के सबसे बड़े टीकाकरण का आगाज हो चुका है। पहले चरण के पहले दिन बुंदेलखंड में 65 फीसदी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना का टीका लगवाया है। इसमें हमीरपुर अव्वल रहा। जबकि, झांसी दूसरे, महोबा तीसरे और ललितपुर छठवें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए बुंदेलखंड में पहले दिन 2600 डॉक्टरों, कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी थी, इसमें से 1699 यानी 65 फीसदी लाभार्थियों ने टीका लगवाया। हमीरपुर में तीन केंद्रों पर 300 लाभार्थियों में से 263 ने वैक्सीन लगवाई,। दूसरे स्थान पर झांसी रहा। यहां पांच केंद्र पर पंजीकृत 500 में 372 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया। महोबा में भी वैक्सीनेशन के लिए बने तीन केंद्र बनाए गए थे। यहां 300 में 214 ने टीका लगवाया। बुंदेलखंड के सातों जिलों में बांदा चौथे स्थान पर रहा। यहां 400 में 263 ने वैक्सीन लगाया। इसी तरह, जालौन में बने चार टीकाकरण केंद्रों पर प्रत्येक में 100-100 को वैक्सीन लगनी थी, यहां 259 ने टीका लगवाया। ललितपुर छठवें स्थान पर रहा। यहां 400 में 245 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया। टीकाकरण में सबसे नीचे स्थान पर चित्रकूट रहा। यहां 300 में महज 122 ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिलों का ये रहा प्रतिशत
जनपद टीकाकरण
हमीरपुर 74.6
झांसी 74.4
महोबा 71.3
बांदा 65.7
जालौन 64.7
ललितपुर 61.2
चित्रकूट 40.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें