फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल में है विवाह लग्न तिथियों की भरमार, 15 जनवरी से शुरू, सूर्य आएंगे मकर राशि में 

Fri, 10 Dec 2021 02:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी 

सार

वर्ष 2021 में 13 दिसंबर तक हैं शादियां, 15 को सूर्य पहुंचेंगे धनु राशि में, होगा मलमास शुरू
 
विज्ञापन
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2022 में बैंड बाजे खूब बजेंगे। नये साल में विवाह की शुभ तिथियों की भरमार है। यह तिथियां 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। संपूर्ण वर्ष में 58 से अधिक विवाह लग्न की तिथियां हैं। वहीं, वर्तमान वर्ष में 13 दिसंबर तक विवाह कार्य होंगे। इसके बाद 15 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे एवं खरमास शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 व 2021 कोविड से व्यापक प्रभावित
सनातन धर्म में अधिकांश परिवार ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुभ विवाह लग्न तिथियों में विवाह कार्य करते हैं। वर्ष 2020 व 2021 कोविड से व्यापक प्रभावित रहा है। इसके साथ ही वर्तमान वर्ष में विवाह लग्न की तिथियों का भी टोटा रहा है। जनवरी, फरवरी तथा मार्च में तो विवाह लग्न की शुभ तिथियां ही नहीं थी। हालांकि इस बार अब नये साल में विवाह की तिथियां जनवरी व फरवरी में भी खूब हैं। साल भर में ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 58 से अधिक शुभ तिथियां हैं, जिनमें विवाह कार्य होंगे।



14 मार्च को सूर्य मीन राशि में पहुंच जाएंगे
महंत मार्तंड स्वामी के अनुसार 14 जनवरी की मध्य रात्रि में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 15 जनवरी से विवाह कार्य नये वर्ष में शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 22 फरवरी को गुरु अस्त हो जाएंगे तथा 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में पहुंच जाएंगे। ऐसे में विवाह कार्य फिर 15 अप्रैल से शुरू होंगे। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। इससे शादी सीजन फिर थम जाएंगे। हालांकि यह चार नवंबर को देवउठनी एकादशी से पुन: शुरू हो जाएंगे।  
विज्ञापन


यह हैं विवाह की शुभ तिथियां 
  • जनवरी - 15,20,22,23,25,27,29,30
  • फरवरी - 4,5,6,9,10,11,16,17,18, 19,20
  • अप्रैल - 15,19,20,21,22,23
  • मई - 2,3,4,9,10,11,12,18,20,21,24,25,26,31
  • जून - 1,6,8,11,13,20,21
  • जुलाई - 3,4,8,9
  • नवंबर - 4,26,27,28
  • दिसंबर - 2,8,9 व 14 है। इसके बाद 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो जाएगा। 

यह हैं शुभ अबूझ मुहूर्त तिथियां विवाह के लिए 
साल 2022 में कई वैवाहिक शुभ तिथियां ऐसी हैं, जिनमें विवाह की लग्न दिन में है। पांच फरवरी को वसंत पंचमी, तीन मई को अक्षय तृतीया, चार मार्च को फुलेरा दोज, आठ जुलाई को भडली नवमी व चार नवंबर को देव उठनी एकादशी है। यह तिथियां विवाह के लिए लोक मान्यता के अनुसार अति शुभ होती हैं। इन तिथियों पर दिन में विवाह अति शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें