फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का शव शर्ट के फंदे के सहारे पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक दुर्घटना में पैर कटने से परेशान रहता, इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

ग्राम पलींदा के पठलापुरा निवासी शिवशंकर सिंह राजपूत (36) गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक के पास 15 एकड़ जमीन है, जिस पर वो खेती करता था। इसके अलावा दूध और सब्जी का व्यवसाय भी करता था। शनिवार को वो दिन भर गेहूं की कटाई करता रहा। इसके बाद वो शाम को घर वापस लौटा और रात तकरीबन 10 बजे घर से चला गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। जबकि, परिजन देर रात तक उसकी खोजबीन करते रहे। सुबह उसका शव घर के पीछे की ओर झाड़ियों के बीच लगे नीम के पेड़ पर झूलता हुआ मिला। मृतक ने खुद की शर्ट का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले शिवशंकर का सड़क दुर्घटना में एक पैर कट गया था, जिससे उसे काफी तकलीफ होती थी। शारीरिक तकलीफ से आजिज आकर उसने मौत को गले लगा लिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे पूनम (17), सुमित (14) व अमित (12) को छोड़ गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें