फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरैना के पास हिंगोना गांव में जंजीरों से बंधे मिले अपहृत चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेेत्र से शुक्रवार तड़के अपहृत चिकित्सक डॉ. आरके गुरुबक्शानी मुरैना के हिंगोना गांव में सड़क पर जंजीरों से बंधे मिले। डकैतों ने उन्हें बांधकर रखा था। मौका पाकर वह खेत के रास्ते कोहनी के बल घिसटते हुए सड़क तक जा पहुंचे। यहां गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें बचा लिया। सूचना पाकर झांसी से पुलिस टीमों के साथ परिजन भी मुरैना पहुंचे। डॉक्टर को घर लाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के थाना सीपरी बाजार के संगम विहार कॉलोनी निवासी चिकित्सक आरके गुरुबक्शानी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वहां से चार बदमाश उनका अपहरण कर ले गए थे। डॉक्टर के घर न लौटने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुर्टी हुई थी। इसी दौरान शनिवार सुबह मध्य प्रदेश मुरैना के थाना सिविल लाइन इलाके के हिंगोना गांव के पास उनको बरामद कर लिया गया।
एसएसपी के अनुसार गुरुबक्शानी ने बताया कि हाईवे पर पहुंचते ही कार सवार चार डकैत उनका अपहरण कर ले गए थे। कार में डालते ही उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी गई थी। इसके बाद एक खेत पर ले जाकर हाथ-पैर जंजीरों से बांधकर डाल दिया था। एक डकैत पूरी रात उनके पास बैठा रहा था। सुबह करीब पांच बजे डकैतों की आंख लगते ही मौका पाकर खेत के रास्ते घिसटते हुए हिंगोना गांव जा पहुंचे। सड़क पर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। सिविल थाने में देर शाम तक पुलिस ने डॉ. गुरुबक्शानी से जानकारी ली।
विज्ञापन

चिकित्सक के सकुशल मिलने के बाद पुलिस टीमों को मुरैना भेजा गया। उन्होंने खुद मुरैना के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें