झांसी। खाद्य सामग्री और सब्जियों के बाद अब फलों पर भी महंगाई छाई हुई है। फलों में सबसे अधिक कश्मीरी सेब महंगा हुआ है। फुटकर बाजार में कश्मीरी सेब के दाम डेढ़ सौ रुपये प्रतिकिलो के पार हो गए हैं। बढ़ती कीमतों को दिल्ली में किसानों के आंदोलन का असर बताया जा रहा है।
सर्दी का मौसम आते ही फलों की खपत कम हो जाती है। जिसके चलते दामों में भी गिरावट शुरू हो जाती है। लेकिन बार सर्दियों के सीजन में सभी तरह के फलों के दामों में इजाफा हो गया है। हर किस्म के फलों पर बीस से तीस फीसदी का इजाफा हो गया है। देसी सेब के मुकाबले कश्मीरी सेब के दाम काफी अधिक हो गए हैं। शहर के बाजारों में कश्मीरी सेब के दाम 140 से 150 रुपये से अधिक हो गए हैं।
हर साल सर्दियों के मौसम में फलों के दामों में गिरावट हो जाती है। लेकिन इस बार सभी फलों की कीमतों में काफी उछाल हो गया है। नजीम बेग, फल विक्रेता
कोल्ड स्टोरेज का सेब तो सस्ता है लेकिन कश्मीरी सेब काफी महंगा होने के कारण फल विक्रेता भी बेचने के लिए नहीं ला रहे हैं। अनिल बेग, फल विक्रेता
दिल्ली में किसानों के आंदोलन के असर के चलते दिल्ली की ओर से आने वाले सभी तरह के फलों की कीमतों में इजाफा हो गया है। नंदलाल मनकानी, आढ़तियां
देसी सेब के मुकाबले कश्मीरी सेब के दाम काफी अधिक हो गए हैं। जिसके चलते बाजारों में भी कम ही जगहों पर सेब की बिक्री हो रही है। शोएब, आढ़तिया