फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करगुवां में खंभे लगे, अब तारों का हो रहा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के करगुवां में एक साल से बिजली के खंभे खड़े हैं, लेकिन उन पर तार नहीं लगाए गए हैं। क्षेत्र में 45 लोगों के नाम अस्थाई कनेक्शन हैं। इस कारण उन्हें बल्लियों के सहारे तार खींच कर काम चलाना पड़ रहा है। मोहल्ले वासी कई बार बिजली विभाग से तार खींचने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो सका है। अस्थाई कनेक्शन के बिल इतने अधिक आ रहे हैं कि हर आदमी कनेक्शन नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन

करगुवां में बाहरी छोर पर बस्ती का विकास हुआ है। यहां पर मकान तो बन गए, लेकिन अब तक बिजली की लाइन नहीं डल पाई है। पिछले साल यहां पर विधायक निधि से बिजली की लाइन स्वीकृत हुई। इस लाइन के लिए 45 खंभे खड़े कर दिए गए हैं, लेकिन अब तक खंभों पर तार नहीं खिंच पाए हैं। इसलिए मोहल्ले वालों को अस्थाई कनेक्शन दिए गए हैं। इन कनेक्शनों के मीटर करगुवांजी हनुमान मंदिर में लगा दिए गए हैं। सभी 45 लोगों के बिजली मीटर यहां पर लगे हैं।
खंभे लग गए, लेकिन तार नहीं लगाए गए हैं। इस कारण बल्लियों के सहारे अस्थाई कनेक्शन ले रखा है। इसका बिल बहुत अधिक आ रहा है।
- राहुल प्रजापति
किसी का बिल पांच हजार तो किसी का सात हजार रुपये आ रहा है। एक बल्ब जलता है तो भी बिल अधिक आता है। लाइन जल्दी डाली जाए।
- फूलचंद्र
एक तो अस्थाई कनेक्शन है, ऊपर से बिल बहुत अधिक आ रहा है। एक साल से लाइन डाले जाने का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन बाम पूरा नहीं हो रहा।
- पंकज कुमार
सिर्फ 13 दिन में पांच हजार रुपये बिजली का बिल आ गया, जबकि हम केवल एक पंखा और एक बल्ब जलाते हैं। बिल मारी क्षमता से बाहर का था, इसलिए कनेक्शन कटवा दिया।
विज्ञापन

- गोपाल
पुरानी लाइन से कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। नई लाइन कब तक डाली जाएगी, कोई भरोसा नहीं है। तीन महीने से केवल आश्वासन मिल रहा है।
- उर्मिला
वोल्टेज बहुत कम आता है। बिल ज्यादा आ रहा है, इस कारण कनेक्शन कटवा दिया गया है। बिजली की बहुत समस्या है। इसका समाधान किया जाए।
- संगीता
कूलर ढंग से चल नहीं पाता है। बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। तीन महीने से आजकल में लाइन खिंचने का आश्वासन दिया जा रहा है। लाइन को जल्द पूरा किया जाए।
- ज्योत्सना
बिल बहुत अधिक आ रहा है। इस महीने साढ़े छह जार रुपये बिजली का बिल आया है। तार जल्द खिंचवा दिए जाएं तो समस्या का समाधान हो जाएगा।
- कमलेश कुमार
वोल्टेज बहुत कम आता है। इस कारण कूलर ठीक से नहीं चल पा रहा है। बिजली विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि कब तक तार खींचे जाएंगे।
- रीना
विधायक निधि से काम हो रहा है। खंभे लगा दिए गए हैं। तार मंगवा लिया है। अब एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर का काम होना है। उम्मीद है कि 20 दिन में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

- अनुभव कुमार,
अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें