झांसी। वाराणसी में 12 दिसंबर से आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए वीरांगना कराटे स्पोर्ट्स डू द्वारा जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग के 31 खिलाड़ियों का चयन कर टीम को तैयार किया गया था। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए टीम शुक्रवार को वाराणसी के लिए रवाना होगी।
चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जूनियर वर्ग में काव्या दुबे, विजेता, नैवेही चौहान, प्रियांशी त्रिपाठी, जजा खान, अवनि अग्रवाल, निकिता गौतम, ओजस्वी चौहान, सिद्धि चौकसे, अवधेश, वैभव सिंह, नैतिक अग्रवाल, संभव श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, ध्रुव प्रताप सिंह, अर्श सिद्दीकी, पार्थ सोनकर, वैदिक मिश्रा व पराक्रम प्रताप सिंह को शामिल किया गया था। वहीं सब जूनियर वर्ग में सुहाना साहू, हंसिका मिश्रा, ओजस्वी तिवारी व अंशुल जोशी व सीनियर वर्ग जयश्री बाथम, रिया मिश्रा, सिमरन शिवहरे, पूनम गौतम, अभिषेक शाक्या, गोपाल दास, अनिरुद्ध मनके व शिखर का चयन कर बनारस के लिए रवाना किया जाएगा। टीम साथ टीम मैनेजर मेवालाल राजपूत व टीम कोच शाहीन परवीन भी रहेंगी।