फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा के आने की राह देख रहा करन, पांच दिन पहले किया गया था अगवा

Thu, 16 Jan 2020 01:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, आसिफ हुसैन, झांसी
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती निवासी सोहन पाल अपने ट्रक से मध्यप्रदेश से चना लादकर लखनऊ के लिए चला था लेकिन झांसी में ही उसे लूट लिया गया। घटना के पांच दिन बाद भी सोहन पाल और मध्यप्रदेश शिवपुरी निवासी खलासी पवन कुमार का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पांचवीं क्लास में पढ़ने वाले सोहन पाल के बेटे करन ने बताया कि पापा से दस जनवरी को उसकी बात हुई थी। उस समय उन्होंने कहा कि शिवपुरी पहुंचने के बाद बात करेंगे। इसके बाद उनसे कोई बात नहीं हो सकी। पापा के पांच दिन बाद भी घर न पहुंचने पर सभी परेशान हैं। अभी तक सोहन पाल के दोनों मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बता रहे हैं।

विज्ञापन

 
सोहन पाल की पत्नी बेबी पाल ने बताया कि पहले दूसरी गाड़ी थी। वह पुरानी हो गई थी। उस पर बैंक का लोन ज्यादा हो गया था। इस पर उसे बेचने के बाद 2019 को नई गाड़ी निकाल ली। ट्रक में उनके साथ चल रहा खलासी भी तीन महीने पहले ही आया था। इसे हम लोग नहीं जानते हैं। उसने बताया कि घटना के बाद से अभी तक खलासी पवन के घरवालों ने भी कोई संपर्क नहीं किया है। उसने बताया कि दस जनवरी को रात में आठ बजे सोहन पाल से बात हुई थी।

उन्होंने बताया था कि अभी झांसी नहीं पहुंचे हैं। पांच दिनों के बाद भी अभी तक पति का कोई पता न चलने से घरवाले परेशान हैं। सोहन का बेटा भी पापा के घर आने की राह ताक रहा है। परिवार के सभी लोग दोनों के सकुशल घर आने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोहन पाल का पैतृक घर फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील स्थित खजुहा में पड़ता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्तेदार भी कानपुर पहुंच गए हैं। वह लोग भी अपने स्तर से पता लगा रहे हैं। जिनका माल गाड़ी में लदा था वह लोग भी खोज में जुटे हैं। बेबी पाल ने बताया कि अभी तक चिरगांव की पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें