फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुजन के महानायक थे कांशीराम

विज्ञापन
kanshiram jayanti - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बसपा, सपा समेत कई संगठनों ने शुक्रवार को बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके बताए रास्ते पर चलने और एकजुटता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

शिवपुरी रोड स्थित रॉयल सिटी में नवनियुक्त झांसी विधानसभा प्रभारी नीरज कुमार अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने कांशीराम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी भूपेंद्र आर्य, जोन इंचार्ज अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, पवन चौधरी, पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार, लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा, पूर्व विधायक कैलाश साहू, नफीस शानू, जीतू सोनी, विकास गौतम मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मिर्जा करामत वेग ने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम दलित समाज के सच्चे नायक थे। इस मौके पर कपूर सिंह यादव, ज्ञान सिंह कुशवाहा, साजिद अली, विकास सिंह रिंटू, हीरेंद्र यादव, संतोष रायकवार, राहुल यादव, मंगेश मौजूद रहे।  समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति के प्रधान कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कोषाध्यक्ष डेनियल साईमन ने कहा कि कांशीराम बहुजन के महानायक थे। हमेशा दलित और पिछड़ों को उभारने का काम किया। उमाशंकर यादव ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति  थे, जिन्होंने शोषित समाज में राजनीतिक चेतना जागृत की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राहुल महालया ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय पाल, अरविंद नागल, नवीन यादव, अर्जुन सिंह, भरत कुमार, राहुल अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, भारतीय बौद्ध महासभा के अंबेडकर नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एडीएम केशवदास बौद्ध ने कहा कि बसपा संस्थापक कांशीराम ने असमानता और छुआछूत मिटाने पर जोर दिया। इस अवसर पर हरीदास सुमन, गंगाराम अहिरवार, लालमन जाटव, ग्यादीन अहिरवार, कांशीराम बौद्ध, सुंदरलाल जाटव, जगदीश बाबू, रविकांत राव, कैलाश नारायण, सुंदर लाल जाटव मौजूद रहे। सार्वजनिक हितकारी समिति के सदस्यों ने त्रिशरण का पाठ किया। इस मौके पर रमेश चंद्र, दलजीत पाठ्या, कांशीराम मुखिया, डा. लखनलाल, डा. डीआर चंचल, राजेश कुमार वर्मा, कालीचरण, शंकरलाल, दौलतराम उपस्थित रहे। संचालन जगदीश बाबू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें