फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कानपुर ने शानदार बल्लेबाजी कर आगरा से जीता मैच

Tue, 11 Feb 2025 01:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेर इंटर कॉलेज में लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी चैलेंज कप 2025 के तहत प्रथम लैदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के क्रीड़ा स्थल पर हो रहा है। आयोजन के दूसरे दिन के मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन गरौठा डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने किया। विशिष्ट अतिथि चौधरी सनत जैन रहे। मैच की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह राजू चौहान ने की।
विज्ञापन

अतिथियों द्वारा टॉस उछालकर टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। दूसरे दिन का मैच आगरा एवं कानपुर के मध्य खेला गया। आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहिले बल्लेबाजी की। उन्होंने 18 ओवर में 138 रन बनाकर आल आउट हो गए। वहीं कानपुर की टीम ने 14 ओवर में 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कानपुर के सतनाम को अतिथियों द्वारा दिया गया।उन्होंने पांच विकेट लिए एवं 55 रन बनाकर नॉट आउट रहे। स्कोरर मंजेश रहे व कमेंट्री महेश कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का संचालन पार्षद गोंविन्द सिंह सिसोदिया ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक कुंवर प्रतिपाल सिंह रामजी परिहार, सहसंयोजक सत्येंद्र प्रताप सिंह राजा चौहान, क्रीड़ाध्यक्ष जगमोहन समेले, जॉनी राजा, लोचन सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, रामेश्वर दयाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें