फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 11 Feb 2025 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरवई। झांसी थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम ठर्रो निवासी दृगपाल सिंह (45) सोमवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे अपने मकान के सामने साफ सफाई कर रहे थे। तभी वह समीप से निकली 11 हजार विद्युत लाइन के संपर्क में आने से बुरी तरह से झुलस गए। परिजन तत्काल दृगपाल सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ले गए। जहां चिकित्सकों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गुरसरांय द्वारा घटना की सूचना ककरबई थाने को दी गई। थाने से उप निरीक्षक आदेश कुमार राणा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव का पंचायत नामा भरते हुए विच्छेदन के लिए मऊरानीपुर भिजवा दिया गया। घटना के विषय में प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आबादी क्षेत्र में नीचे लटके तारों के विषय में कई बार विभागीय जिम्मेदारों से कहा गयाख् लेकिन आज तक इनको सही नहीं करवाया गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने के साथ साथ जीर्ण शीर्ण अवस्था में चल रही विद्युत लाइन सही करवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें