फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से कांपा झांसी, न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पहाड़ों की तरफ से आईं सर्द हवाओं से शनिवार को झांसी कांप उठी। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोहरा इतना रहा कि हाल ये था कि सुबह तड़के तो 50 मीटर तक कुछ नहीं दिख रहा था। दोपहर 12 बजे तक धुंध छाई रही। आगे भी चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश के बाद पिछले एक-दो दिनों में धूप निकलने की वजह से पानी वाष्प बनकर उड़ा। इस कारण शनिवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। वहीं, उत्तर-पश्चिमी दिशा से पहाड़ों की तरफ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने वातावरण में ठंडक घोल दी। इस कारण शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 17 पर पहुंच गया जबकि, न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और ये 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगे के दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दिनभर कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप भी खिल सकती है। न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी रहेगी।
विज्ञापन

नहीं है बारिश की संभावना
पांच जनवरी से शुरू हुई बारिश एक सप्ताह तक होने से एकदम से मौसम बदल गया था। ओलावृष्टि होने से कई जगहों पर फसलें भी खराब हो गई थीं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी दिनो में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है।
मकर संक्रांति पर नहीं हुए सूर्य देव के दर्शन
दिनभर कोहरा छाए रहने की वजह से मकर संक्रांति पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में लोग नदी में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। ऐसे में बिना सूर्य देवता के दर्शन किए बगैर ही लोगों ने अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

आगे ये रह सकता पारा (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 19 6
सोमवार 19 7
मंगलवार 20 8
बुधवार 21 10
बृहस्पतिवार 23 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें