फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 60 गैस सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 60 गैस सिलिंडर पकड़े
विज्ञापन

झांसी। महानगर के करगुवां रोड पर पुलिस ने कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 60 गैस सिलिंडरों से भरा ट्रैक्टर पकड़ा। इन सिलिंडरों को अपने बिक्री क्षेत्र मऊरानीपुर की जगह झांसी में बेचा जा रहा था। मामले में ट्रैक्टर चालक और एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महानगर के करगुवां रोड से सिलिंडरों से भरे एक ट्रैक्टर को रोककर पुलिस ने जांच की। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से सिलिंडरों को ले जाने के कागज मांगे, लेकिन ट्रैक्टर चालक कोई कागज नहीं दे सका। पुलिस ने ट्रैक्टर और सिलिंडर को जब्त कर लिया और मामले की सूचना पूर्ति विभाग को दी गई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महेश चंद्र गौतम ने मामले की जांच की, तो पता लगा कि मऊरानीपुर की रसोई गैस एजेंसी से सिलिंडरों को ट्रैक्टर में भरकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। जबकि रसोई गैस एजेंसी को केवल मऊरानीपुर क्षेत्र में ही सिलिंडर की आपूर्ति करने की अनुमति है। इस दौरान ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए ड्राइवर तुलसीदास और युवक रोहित सिंह से पूछताछ की गई, तो वे कोई जवाब नहीं दे सके। मामले में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर चालक तुलसीदास पुत्र शिवदीन निवासी गांव रावतपुरा मध्यप्रदेश और रोहित सिंह पुत्र राजकुमार सेंगर निवासी गांव जरा जालौन के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें