फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काचीगुडा और पुणे के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
काचीगुडा और पुणे के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

झांसी। कानपुर सेंट्रल से काचीगुडा, झांसी से पुणे के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन 16 जनवरी से होगा।
इनमें गाड़ी नंबर 04155 कानपुर सेंट्रल से काचीगुडा के बीच 16 जनवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इस गाड़ी का कानपुर सेंट्रल से शाम 6.40 बजे प्रस्थान होगा। 04156 काचीगुडा से कानपुर सेंट्रल के बीच 17 जनवरी से 27 मार्च के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन का काचीगुडा स्टेशन से रात 11.20 बजे संचालन होगा। इस ट्रेन को पुखरायां, उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपूर कागजनगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली, काजीपेट, मलकाजगिरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी नंबर 04188 झांसी से पुणे के बीच 22 जनवरी से 25 मार्च के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इस ट्रेन का झांसी स्टेशन से सुबह 10.20 बजे प्रस्थान होगा। 04187 पुणे से झांसी के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। इस ट्रेन का पुणे स्टेशन से दोपहर 3.15 बजे प्रस्थान होगा। इस ट्रेन को बबीना, ललितपुर, बीना, गंज बसौदा, विदिशा, भोपाल, इटारसी, हरदा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव व अहमदनगर स्टेशन पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें