फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड पर लगेगा वाटर एटीएम

Tue, 11 Aug 2015 12:39 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लखनऊ, आगरा के अलावा अब जल्द ही वाटर एटीएम झांसी के बस स्टैंड पर भी लगेगा। रोडवेज मुख्यालय लखनऊ ने यूरेका फोर्ब्स कंपनी को वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए हैं। इससे यात्रियों को महंगा व बोतल बंद पानी खरीदने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर लगे वाटर एटीएम को लेकर यात्रियों से मिले बेहतर रिस्पांस को देखते हुए मुख्यालय ने प्रदेश के अन्य बस स्टैंडों पर भी इसे लगाने की योजना बनाई थी। ऐसे में झांसी क्षेत्रीय प्रबंधन कार्यालय ने नगर के बस स्टैंड पर वाटर एटीएम लगाने के लिए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय ने वाटर एटीएम पर मिल रहे सकारात्मक परिणाम को दृष्टिगत रखते हुए कंपनी को नई दिल्ली के रोडवेज बस स्टैंड पर, केसर बाग लखनऊ, आगरा आईएसवीटी के अलावा झांसी के बस स्टैंड पर वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए हैं। वाटर एटीएम के माध्यम से यात्रियों को जहां आरो के महंगे बोतल बंद पानी से निजात मिलेगी, वहीं दो रुपये में ठंडा एवं एक रुपये में आरो का सादा पानी मिलेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें