फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी जबरदस्ती: हॉस्टल में देखकर खड़ी नहीं हुईं जूनियर्स तो भड़क गईं सीनियर छात्राएं, दो छात्राएं निलंबित

Sun, 10 Mar 2024 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

जूनियर छात्राओं ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। कमेटी ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया। सीनियर्स और जूनियर्स की बात सुनने के बाद कमेटी ने माना कि रैगिंग हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्राओं को देखकर जूनियर छात्राएं खड़ी नहीं हुईं तो इससे वह भड़क गईं। सीनियर्स ने जूनियर्स से आपत्ति दर्ज कराई। जूनियर्स ने रैगिंग की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दो सीनियर्स को 15 दिनों के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये मामला ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलिटेक्निक के मुख्य छात्रावास का है। पिछले हफ्ते प्रथम वर्ष की दो छात्राएं हॉस्टल के एक कमरे में बैठी थीं। तभी द्वितीय वर्ष की दो छात्राएं मौके पर पहुंचीं। जूनियर छात्राएं सीनियर्स को देखकर खड़ी नहीं हुईं। सीनियर्स को ये नागवार गुजरा और वह भड़क गईं। उन्होंने जूनियर्स से आपत्ति दर्ज कराई। इस पर सीनियर्स और जूनियर्स के बीच कहासुनी हो गई। जूनियर छात्राओं ने मामले की शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से की। कमेटी ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया। सीनियर्स और जूनियर्स की बात सुनने के बाद कमेटी ने माना कि रैगिंग हुई है। इस पर दो सीनियर्स को छात्रावास से 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।

जो कहना है शिक्षक कहें, सीनियर्स क्यों बोलतीं
बताया गया कि हॉस्टल के नियमों का पालन करने को लेकर सीनियर्स जूनियर्स को टोकती भी रहती हैं। ऐसे में जूनियर्स ने कमेटी को बताया कि जो भी कहना है, वो शिक्षक कह सकते हैं। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सवाल उठाया कि ये सब बातें सीनियर्स क्यों बोलते हैं।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर हॉस्टल में सीनियर्स ने जूनियर्स पर चिल्लाया था। इस पर जूनियर्स ने शिकायत की थी। एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं को 15 दिनों के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया गया है। -एलएस यादव, प्राचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें