फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में कमजोर रहा मानसून

Sun, 01 Jul 2018 01:06 AM IST
amarujala
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में जून में औसत से 28 मिलीमीटर (एमएम) कम बारिश हुई है। जून में औसतन 73.30 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए लेकिन शनिवार तक सिर्फ 45.30 एमएम पानी बरसा है। पिछले साल औसत से 27 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने जुलाई में अच्छी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन

केरल में इस साल दो दिन पहले ही मानसून के दस्तक देने की वजह से अच्छी जनपद में भी अच्छी बारिश की संभावना थी। झांसी में सामान्यता 15 जून से प्री-मानसून और 20-22 से मानसूनी सीजन की शुरूआत होती है। ऐसे में प्री-मानसूनी वर्षा 10-12 जून और मानसूनी वर्षा 17-19 होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्री-मानसून सीजन में मामूली बारिश ही हुई और मानसूनी सीजन की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही। 26 जून को पहली झमाझम मानसूनी बरसात जनपद में हुई। इसके बाद से लगातार कभी कम तो कभी ज्यादा बारिश हो रही है। हाल ही में मानसूनी सीजन की शुरूआत होने के चलते जनपद में जून में औसत से कम बारिश हुई है। सामान्यता झांसी में जून में 73.30 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए लेकिन मात्र 45.30 एमएम ही पानी बरसा है, जो औसत से 28 मिलीमीटर कम है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जुलाई में अच्छी बारिश हो सकती है।

बॉक्स..  
वर्ष                 जून
मानक वर्षा     73.3 एमएम
2011          267.52
2012           1.24
2013           186
2014          30.64
2015          23.36
2016          34.06
2017          90.70
2018          45.30  

बॉक्स..
पिछले सात साल दो ही बार ज्यादा वर्षा
बीते सात सालों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दो ही बार मानक से ज्यादा बारिश हुई है। जून से सितंबर तक चलने वाले बारिश के सीजन में औसत वर्षा 797.2 मिलीमीटर होनी चाहिए। वर्षा 2011 में 870.08 मिलीमीटर यानी 109.14 प्रतिशत और 2013 में 1028.3 मिलीमीटर यानी 1028.99 फीसदी बरसात हुई है। वर्ष 2012 में 678.94, 2014 में 402.4, 2015 में 384.58, 2016 में 540.13, 2017 में 381.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो कि मानक से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें