जिला महिला अस्पताल में एंटीजन किट की कमी होने से मरीज परेशन है।
- फोटो : ???? ????
जिला अस्पताल में एक्सरे कराना है तो दो दिन भर्ती होइए
झांसी। जिला अस्पताल में एंटीजन किट की कमी होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अधिकतर मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को एक्सरे कराने गई महिला को अस्पताल के सीएमएस ने दो दिन भर्ती होने की सलाह दी है। जिसकी शिकायत आला अधिकारियों से की गई है।
पैर में दर्द से कराहती एक महिला जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंची तो कोविड जांच किट नहीं होने के कारण महिला काफी देर तक अस्पताल के कर्मचारियों से पर्चा बनाने की गुजारिश करती रही। जैसे तैसे पर्चा बन गया। हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के दौरान एक्सरे कराने की सलाह दी गई। जब महिला एक्सरे कराने पहुंची तो एक्सरे टेक्नीशियन ने कोविड जांच रिपोर्ट नहीं होने पर एक्सरे करने से साफ मना कर दिया। इसका हल निकालने के लिए महिला अस्पताल के सीएमएस के पहुंची तो उन्होंने महिला को दो दिन भर्ती करने की सलाह दे डाली। थक हार कर महिला निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए चली गई। इस पूरे प्रकरण की शिकायत विभाग के आला अधिकारियों से की गई है। इस संबंध में एडी हेल्थ डॉ. वीके सिन्हा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।