फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवा संसद में झांसी के युवाओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज सभागार में भारत युवा संसद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झांसी, ललितपुर, महोबा एवं जालौन के प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को बताया कि किस तरह बार-बार चुनाव होने से देशवासियों को सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है। युवा देश के भविष्य हैं। उनको भी ऐसे साहसिक निर्णय लेने की प्रेरणा लेनी चाहिए।प्रतियोगिता में झांसी की मोक्षा अवस्थी ने प्रथम, स्नेहा मिश्रा ने दूसरा, गार्गी जीत ने तीसरा, ललितपुर की अंशिका तिवारी ने चौथा, झांसी के हिमांशु शर्मा ने पांचवां, राहुल जोशी ने छठा, कृष्णा गुप्ता ने सातवा, कृष्णा यादव ने आठवां, जालौन के रुद्र रावत ने नौवां और ललितपुर के दीपक पटेल ने दसवां स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में चयनित सभी 10 युवा 28 व 29 मार्च को लखनऊ के विधानसभा में मुख्यमंत्री के सामने अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. एसके राय, डॉ. टीके शर्मा, डॉ. नूतन अग्रवाल, प्रोफेसर नरेंद्र सिंह, पीयूष कुमार, विशाखा कुशवाहा, अतुल यादव, देवांश तिवारी, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे। संसाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें