फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे, मऊरानीपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

Sun, 28 Jun 2026 09:37 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

युवक रेलवे ट्रैक के नजदीक बैठा था। इसी दौरान वहां से निकली ट्रेन के पहिये के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर। गुरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम चौकरी निवासी 35 वर्षीय दीपक गत रात्रि मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के मैदान के पास मौजूद था। वह रेलवे ट्रैक के नजदीक बैठा था। इसी दौरान वहां से निकली ट्रेन के पहिये के नीचे आने से उसके दोनों पैर कट गए।
विज्ञापन


गत रात्रि लगभग 12 बजे जब राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में ट्रैक के पास तड़पते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष यादव पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल दीपक को मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद से सीएचसी से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें